Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Delhi के नरेला में चार मंजिला मकान गिरा, 4 की मौत, 2 घायल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में शुक्रवार को चार मंजिला मकान गिरने से नौ साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये.

जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं को मलबे से बचाया गया। जिनकी पहचान फातिमा और शहनाज के रूप में हुई। उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

हालांकि शहनाज की बेटी और तीन अन्य नहीं बच पाए। 9 वर्षीय आफरीन और तीन अन्य, जिनकी पहचान रुक्या खातून, शहजाद और दानिश के रूप में हुई है, मलबे के नीचे मृत पाए गए।

Related Articles

Back to top button