छत्तीसगढ़धमतरी

गोबरा मामले के फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 आरोपी पहले ही पकड़ाए, 7 हुए थे फरार


विश्वनाथ गुप्ता@धमतरी। अजाक थाना को गोबरा मामले के फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। आदिवासी महिला से मारपीट वाले इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था।
2 आरोपियों की गिरफ्तारी कुरूद पुलिस ने पहले ही कर ली थी,लेकिन 7 आरोपी फरार चल रहे थे।

दरअसल 28 अक्टूबर को गोबरा गांव में बाजा बजाने को लेकर गांव के कुछ युवकों ने आदिवासी महिला के घर घुसकर मारपीट किया था। 2 आरोपी की गिरफ्तारी के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी।
तब बहुजन समाज पार्टी ने रुद्री में जल सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अजाक थाना प्रभारी रागिनी तिवारी ने अलग अलग टीम गठित की। मुखबीर का जाल भी फैलाया।
कड़ी मशक्कत बाद बुधवार को 7 आरोपियों को उनके गांव से ही गिरफ्तार किया गया।

अजाक थाना प्रभारी रागिनी तिवारी ने कहा कि आरोपियो के खिलाफ एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज किया गया था। फरार 7 आरोपियो की तलाश जारी थी। तब जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button