Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Corona Update: देश में पहली बार पांच दिन में चार लाख से नीचे नए केस, 24 घंटों में 3.66 लाख के पार नए मरीज, 3747 संक्रमितों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। (Corona Update) पांच दिन में पहली बार देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के नए केस 4 लाख से नीचे आ गया है। इस दौरान 3.66 लाख से ज्यादा नए मामलों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 53 हजार 580 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 3747 मराजों ने दम तेाड़ दिया है। 

(Corona Update) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 66 हजार 317 नए मरीज मिले है। इसे मिलाकर देश में कोरोना संक्रमण का मामला 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 410 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 41 हजार से अधिक एक्टिव मामला है। (Corona Update) वहीं 1 करोड़ 86 लाख 65 हजार 266 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश म अब तक 2 लाख 46 हजार 146 मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button