किसानों से धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

गुड्डू यादव@मुंगेली। जिले के अन्य क्षेत्रों में किसानों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले पुलिस ने जीतू साहू के विरुद्ध मुंगेली थाने में अपराध दर्ज करवाया था। जिसके 12 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। तो वही एक अन्य आरोपी फरार है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार करने की बात कही गई। दोनों आरोपी गांव जाकर किसानों से संपर्क कर अधिक मूल्य में धान खरीदी करने और भविष्य में रकम देने की बात कह कर जालसाजी करते और फिर फोन बंद कर देते थे। वही आज जीतू साहू पिता खम्भन साहू को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार करके कार्यालय में पेश किया। वहीं आरोपी लीला राम साहू फरार है। जिसे जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है। आपको बता दे कि जिले के 10 किसानों से 46 लाख की धोखाधड़ी की गई है। आप को बता दे कि आरोपियों के विरुद्ध बेमेतरा जिले के थाना नवागढ़ में भी अपराध दर्ज हैं….