Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़रायपुर

रेलवे पटरी पर मिला महिला का कटा शव, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के रेलवे पटरियों पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने खुदकुशी की है। फिलहाल अब तक मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई है। पूरा मामला कचना इलाके का है। यहां रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर ये हादसा हुआ है। पुलिस ने पटरियों से कटा हुआ शव बरामद करके आस-पास के रिहायशी इलाके में इस महिला से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

महिला आस-पास की बस्ती की रहने वाली लग रही है, हालांकि अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की जानकारी आस-पास के थानों में भी भेज रही है ताकि कुछ सुराग हासिल हों। इससे पहले भी इसी इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button