StateNewsदेश - विदेश

मुंबई-बेंगलुरु और काशी-दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें किराया

दिल्लीञ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विस्तार की जानकारी साझा की है। इसके तहत मुंबई-बेंगलुरु और दिल्ली-वाराणसी (काशी) के बीच स्लीपर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को रात के सफर के दौरान आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। दोनों रूट के लिए किराया, ट्रेन नंबर और समय-सारणी भी जारी की गई है।

दिल्ली-वाराणसी का किराया 1819 रुपए से शुरू

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के लिए तीन श्रेणियां रखी गई हैं। थर्ड एसी (3AC) का किराया 1,819.20 रुपए, सेकंड एसी (2AC) का 2,349.80 रुपए और फर्स्ट एसी (1AC) का 2,880.40 रुपए तय किया गया है।

इस रूट पर ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी।

मुंबई-बेंगलुरु रूट पर 4450 रुपए तक किराया

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 2,810 रुपए, सेकंड एसी का 3,630 रुपए और फर्स्ट एसी का 4,450 रुपए रखा गया है।

ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रात 8:10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह 2 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह 3 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी और सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button