ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण के नए आरआई बने वैभव मिश्रा: लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के बाद अफसरों ने जारी किया आदेश

रायपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का रक्षित निरीक्षक (आरआई) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण के अधीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक वैभव मिश्रा वर्तमान में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ थे। अब उन्हें रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में वीआईपी और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के भ्रमण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है।

रायपुर ग्रामीण जिले में समय-समय पर होने वाले विशेष कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। इसके अलावा विभिन्न ड्यूटी व्यवस्थाओं में पुलिस बल की तैनाती और समन्वय का कार्य भी वे संभालेंगे।

आदेश के मुताबिक, निरीक्षक वैभव मिश्रा का कार्य पर्यवेक्षण पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) निलेश द्विवेदी के निर्देशन में होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ रायपुर ग्रामीण पुलिस व्यवस्था को मिलेगा।

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फैसले को कानून-व्यवस्था प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button