देश - विदेश

Pune में निर्माणाधीन इमारत ढही, दबने से 6 मजदूरों की मौके पर मौत, 5 घायल

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे शहर के यरवदा इलाके में गुरुवार देर रात निर्माणाधीन इमारत ढहने से छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यरवदा के शास्त्री नगर में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में गुरुवार देर रात निमार्ण कार्य जारी था।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को मिली Z सुरक्षा, हापुड़ में कार पर चलाई गई थी गोलियां, दो संदिग्धों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इसी दौरान लोहे के सरिये से बनायी गयी भारी-भरकम जाली उसके नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गयी। हादसे में छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button