StateNewsदेश - विदेश

RR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद की शानदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

दिल्ली। आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन और अभिषेक शर्मा रहे। ईशान किशन ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच हुई तेज साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

इससे पहले राजस्थान की ओर से 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सर्यूवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 103 रन जड़ दिए। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 51 रन की अहम पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा ने अंत में 33 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि राजस्थान को एक और हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button