छत्तीसगढ़सूरजपुर

सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत

अंकित सोनी@सूरजपुर। सड़क पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया किया गया है। शादी से बारातियों को लेकर स्कॉर्पियो घर वापस लौट रही थी। गाड़ी में 8 लोग सवार थे। यह मामला बसदेई थाना क्षेत्र के ग्राम बंजा का है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के ग्राम बंजा में स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए हैं। कुरवा से रजौलीपारा बारात आई थी। शादी के बाद स्कार्पियो में वापस घर जा रहे थे। रास्ते मे बंजा स्थित एकलव्य स्कूल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 2 लोगो की मौत हो गई है।मृतको में सोनू 30 वर्ष कुरुंवा ,ऋषभ उम्र 27 वर्ष कुमदा के है। इस हादसे में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अम्बिकापुर रिफर किया गया है।

वाहन में 8 लोग सवार थे। चार लोगों को मामूली चोटें आई है जिनका सूरजपुर में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में आ रही थी और गेट खुल गयी जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वाहन में सवार कुछ लोग बाहर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजने में मदद की।

Related Articles

Back to top button