सलमान ने उल्टी आरती की, बहन अर्पिता ने टोका; तुरंत सुधारी गलती

मुंबई। सलमान खान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए। सोहेल खान के घर आयोजित गणेश चतुर्थी के बाद परिवार ने विधि-विधान से बप्पा की आरती की और विसर्जन किया।
इस दौरान सलमान खान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वह कुछ देर तक आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमा रहे थे।
सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने जब उन्हें ऐसा करते देखा तो उन्होंने भाई को टोकते हुए आरती करने का सही तरीका बताया। इसके बाद सलमान ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और सही तरीके से आरती करने लगे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
यूलिया वंतूर भी पहुंचीं, अर्पिता ने उन्हें सिखाई आरती
खान परिवार के गणपति विसर्जन में सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंचीं। उन्होंने सलमान के बाद गणपति बप्पा की आरती की। इस दौरान अर्पिता खान उन्हें भी आरती करने का तरीका समझाती नजर आईं।
बच्चों के साथ डांस करते दिखे सलमान
सोहेल खान की बिल्डिंग परिसर में हुए विसर्जन कार्यक्रम में पूरा खान परिवार शामिल हुआ। सोहेल खान, अर्पिता और उनके बच्चों ने आरती की। हेलेन समेत परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी मौजूद रहे। विसर्जन के लिए बिल्डिंग परिसर में पानी की बड़ी टंकी की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान सलमान खान बच्चों के साथ डांस करते भी नजर आए। इसी दौरान उनकी नजर स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची पर पड़ी। सलमान उसके पास गए और उसे प्यार से सहलाया।
गणेश चतुर्थी पर बदला था सलमान का लुक
गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान नए लुक में नजर आए थे। उन्होंने सोहेल खान और अंबानी परिवार के घर गणपति स्थापना के दौरान बैंडाना लुक रखा था। विसर्जन के दौरान भी उनका लुक अलग नजर आया।
उन्होंने टी-शर्ट के साथ हाफ लेदर जैकेट और विंटर कैप पहनी थी। परिवार के गणपति उत्सव के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सलमान के आरती वाले वीडियो की चर्चा हो रही है।





