
अनिल गुप्ता@दुर्ग। ज्वेलरी संचालक के हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया है। शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या की गई है। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के समृद्धि ज्वेलरी शॉप में कल घुसकर फायरिंग कर जेवर लूटकर फरार हुए थे। पुलिस जल्द खुलासा करेगी।
दिनदहाड़े एक ज्वेलरी संचालक की गोली मारकर हत्या
जिले के अमलेश्वर थाना में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेवर खरीदने के नाम से अज्ञात आरोपी पहले ज्वेलरी शॉप घूसे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुकान संचालक को गोली मार दी। और फिर दुकान से कीमती आभूषणों को लूट कर फरार हो गये। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश को शुरू कर दी है।
खरीदारी के बहाने पहले भीतर प्रवेश किया
अमलेश्वर थाना के तिरंगा चौक में स्थित समृद्धि ज्वेलर्स में आज दोपहर 1 बजे दो अज्ञात आरोपी ज्वेलर्स की खरीदारी के बहाने पहले भीतर प्रवेश किया। इसके बाद मौका देखकर दुकान के संचालक को गोली मार दी। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है। आरोपी दुकान के संचालक को लहुलुहान कर सोने चांदी के आभूषणों की चोरी करते हैं। फिर उसके बाद फरार हो जाते हैं।