Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

पैसा ठगी के शिकार हुए पीड़ितों का बयान हो रहा दर्ज, पखांजूर थाना में कैम्प का आयोजन, अधिक पैसे का लालच देकर मक्का की खरीदी, बिना पैसा दिए हुआ फरार

कमलेश हिरा@पखांजूर। मक्का खरीदी और विभा निधि लिमिटेड में पैसा ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के बयान दर्ज कराने के लिए पखांजूर थाना में कैम्प का आयोजन किया गया है। दोनों ही मामले में एक-एक हजार से अधिक लोग है जो मक्का खरीदी और विभा निधि में ठगी का शिकार हुए है। ठगी के शिकार हुए लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए आज से पखांजूर थाना परिसर में इनके बयान दर्ज कराने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पंहुचकर अपना बयान दर्ज करा रहे है।

जानकारी के मुताबिक पखांजूर थाना अंतगर्त किसानों से मक्का खरीदी के नाम पर आठ करोड़ की ठगी और अधिक ब्याज का लालच देकर विभा निधि कंपनी में खाता खोलकर पैसे लगाने के मामले में पीड़ित लोगों के बयान दर्ज कराने के लिए पखांजूर थाना में कैम्प का आयोजन किया गया है। मक्का खरीदी के नाम पर स्थानीय व्यापारी सुमन राय ने जून 2022 में किसानों को अधिक पैसे का लालच देकर मक्के की खरीदी की थी। जिसके बाद वह एक हजार से अधिक किसानों को करीब आठ करोड़ रूपए मक्के का भुगतान नहीं किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पखांजूर पुलिस में मामला दर्ज किया था। पर इस मामले में पीड़ित सभी किसानों के वयान दर्ज नहीं हो पाऐ थे। इसी प्रकार विभा निधि कंपनी लिमिटेड के संचालक प्रशांत मंडल और उनकी पत्नी मिनिती मंडल ने भी स्थानीय लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से अपने बचत बैंक में खाता खुलवाऐं थे। इस मामले में भी आरोपी के द्वारा जब पैसा वापस करने का समय आया, तब जून 2023 को बैंक में ताला लगाकर फरार हो गया था। जिसके बाद एक पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में भी पीडितों की संख्या हजारों में है। पुलिस इस मामले में भी सभी पीड़ितों के बयान दर्ज नही कर पाई है। ऐसे में पुलिस अब सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कराने के लिए पखांजूर थाना परिसर में कैम्प लगाया है। थाने में पहली बार है की किसी मामले में पुलिस इस प्रकार कैंप लगा पीड़ितों का बयान ले रही है।

Related Articles

Back to top button