Raipur: धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग, मोहन मरकाम रात 12 बजे पहुंचे थाने, कालीचरण महाराज के खिलाफ दर्ज कराया FIR

रायपुर। धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एफआईआर दर्ज कराया है। रात 12 बजे के करीब मोहन मरकाम सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। कालीचरण महाराज के खिलाफ राष्ट्रपिता के अपमान का केस दर्ज कराया है। धर्म संसद के मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिये अपमानजनक और अशिष्ट भाषा के प्रयोग की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिये।
बता दें कि 26 दिसंबर को रावणभाटा ग्राउंड में धर्मसंसद आयोजित की गई थी। जिसमें कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कालीचरण महाराज ने अपशब्दों का प्रयोग किया है। इसको लेकर प्रमोद दुबे ने भी टिकरापारा थाने में शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज़ किया था।