छत्तीसगढ़

CG: 37 मजदूर पुणे के ईंट भट्टे में बंधक, बच्चे भी शामिल, मजदूरी के लिए गए थे, क्षेत्रीय जनपद सदस्य ने श्रम मंत्री से किया आग्रह

आरंग। जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम मालिडीह के लगभग 37 मजदूरों को पुणे के ईंट भट्टे में बंधक बनाकर रखा गया है। सभी मजदूरी करने के लिए पुणे गे हुए थे। जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल है। ग्रामवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी क्षेत्रीय जनपद सदस्य पुष्पा पिंटू कुर्रे को दी। मजदूरों को सकुशल वापस लाने के लिए  नगरीय प्रसासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आग्रह किया।

मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुये श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश में कहा कि पुणे में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल वापस उनके गृह ग्राम लाया जाये, तथा उन्हें किसी भी प्रकार से कोई परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button