विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर नीता अंबानी का बयान, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। 50 kg से ज्यादा वजन पाए जाने के कारण विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। पूरा भारत इस घटना के बाद दुखी और हैरान है। अब IOC की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस पूरी घटना और विनेश फोगाट पर बयान दिया है।
विनेश मजबूत होकर लौटेंगी- नीता अंबानी
विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई होने के मुद्दे पर नीता अंबानी ने कहा कि आज पूरा देश विनेश फोगाट के दर्द और दुख को साझा कर रहा है। नीता अंबानी ने कहा कि विनेश एक चैंपियन फाइटर हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह मजबूत होकर वापस आएंगी।
विनेश आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा- नीता अंबानी
नीता अंबानी ने आगे कहा कि विनेश ने बार-बार ये दिखाया है कि उनकी ताकत सिर्फ जीत में नहीं बल्कि विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता में भी है। नीता अंबानी ने कहा कि विनेश आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं। खासकर युवा लड़कियों और उनके माता-पिता के लिए जो उन्हें सपनों और दृढ़ता की शक्ति दिखाती है। नीता अंबानी ने कहा कि विनेश आपकी इच्छाशक्ति किसी मेडल से भी बेहतर है। हम सब आपके साथ हैं।