राजनांदगांव

Rajnandgaon: मादा तेंदुए का शिकार, भारी चीज से पहले सिर पर वार, फिर मूंछ और दांत भी तोड़कर ले गए तस्कर, जांच में जुटी वन विभाग

राजनांदगांव। (Rajnandgaon) जिले के गंडई क्षेत्र के ग्राम मगरकुंड के समीप एक मादा तेंदुए का शव मिलने से शिकार की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग का अमला इस मामले की जांच में जुटा हुआ है।

(Rajnandgaon) गंडई क्षेत्र के ग्राम मगरकुंड के समीप जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिलने से तेन्दुए के शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। (Rajnandgaon) क्योंकि तेंदुए के सिर पर किसी भारी चीज से वार किए जाने से जख्म के निशान है। वहीं उसके आगे के दोनों पैर के पंजे कटे हुए हैं।

इसके अलावा तेंदुए की मूंछ और दांत भी तोड़कर निकाला गया है। तेन्दुए के शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव का पंचनामा बनाकर तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

खैरागढ़ वन क्षेत्र के डीएफओ संजय यादव का कहना है कि तेंदुए की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। लेकिन इस मामले में कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाया गया है।

मगरकुंड जंगल में मृत अवस्था में मिले तेंदुए को शिकारियों द्वारा मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉ अजय शर्मा का कहना है कि तेन्दुए के सिर पर चोट के निशान है। वहीं पोस्टमार्टम कर मौत का कारण जानने कुछ अंग लैब भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button