Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Rajasthan: दर्शन कर वापस लौट रहे थे दर्शनार्थी, बीच नदी में पलटी नाव, मचा कोहराम

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र में आज सुबह चम्बल नदी में एक नाव पलटने से एक महिला सहित सात लोंगों की डूबने से मौत हो गयी। नाव में करीब 50 व्यक्तियों सहित कुछ दुपहिया वाहन भी थे।

कमलेश्वर महादेव के दर्शन को गए थे दर्शनार्थी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार (Rajasthan)खातौली के चम्बल ढीबरी गांव से कुछ दर्शनार्थी नाव से नदी पार बूंदी जिले में स्थित कमलेश्वर महादेव के मंदिर जा रहे थे। माना जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक वजन हो जाने से नाव का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया।

Health: अगर आपको है गले में खराश, जान ले इसके पीछे का कारण, नहीं तो…

30 से 35 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

(Rajasthan)हादसे के बाद करीब 30 से 35 व्यक्ति स्वयं तथा ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकल गये जबकि करीब दस व्यक्ति अब भी लापता बताये जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए आलाधिकारियों को लापता व्यक्तियों को जल्द तलाश करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button