छत्तीसगढ़जिलेबलरामपुर

तातापानी महोत्सव का तीसरा दिन, अक्षरा सिंह के कार्यक्रम ने बांधा समां

आनंद मिश्रा@बलरामपुर। तातापानी महोत्सव 2025 के अंतिम दिन का नजारा अद्भुत और यादगार रहा। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह के शानदार प्रदर्शन ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान अक्षरा सिंह ने अपने गीतों और अद्भुत प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ कलाकारों का स्वागत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत जिले के स्कूली और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित नृत्य और गीतों से हुई। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उनके प्रयासों को खूब सराहा गया।
सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों और आमंत्रित अतिथियों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर महोत्सव को चार चांद लगाए। बच्चों और युवाओं के साथ अक्षरा सिंह का जुड़ाव और उनके मंच प्रदर्शन ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। तातापानी महोत्सव 2025 का समापन धूमधाम और खुशी के माहौल में हुआ। दर्शकों ने इस आयोजन को एक सफल और मनोरंजक अनुभव बताया।

Related Articles

Back to top button