ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

PM आवास योजना से बदली जिंदगी: कच्चे घर से पक्के आशियाने तक पहुंचा जशपुर का परिवार, बरसात का डर हुआ खत्म

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ में हजारों गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार भी दे रही है।

जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। कभी उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के मौसम में छत टपकती थी, घर का सामान भीग जाता था और परिवार हर साल असुरक्षा के बीच जीवन बिताता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सुनील पांडेय को पक्के घर की स्वीकृति मिली। शासन से मिली आर्थिक सहायता से उन्होंने अपना नया मकान तैयार कराया। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। बरसात के दिनों में अब उन्हें किसी तरह की चिंता नहीं रहती।

सुनील पांडेय का कहना है कि इस योजना ने सिर्फ उन्हें एक मकान नहीं दिया, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षा, आत्मसम्मान और नई उम्मीद दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य भी अधिक सुरक्षित नजर आता है।

प्रदेश सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और गरीब परिवार सम्मान के साथ अपना जीवन जीने की ओर बढ़ रहे हैं। योजना विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Back to top button