राजनांदगांवछत्तीसगढ़

खुद पर पेट्रोल डालकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश..जानिए क्या है पूरा मामला

नितिन खोब्रागढ़े@ राजनांदगांव। नगर निगम की ओर से आवंटित दुकानों का मालिकाना हक नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने नगर निगम के राजस्व बिल्डिंग पर चढ़कर खुद पर पेट्रोल डाला और आत्महत्या की कोशिश की। कुछ देर बाद यह खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। कुछ देर तक युवक बिल्डिंग पर चढ़कर तमाशा करते रहा। जिससे निगम में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग पर चढ़े युवक को नीचे उतरने के लिए कई लोगों ने आवाज भी लगाई। काफी समझाईश के बाद युवक नीचे उतरा। तब अफसरो के जान में जान आई। युवक बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था।

गौरतलब है कि 7 साल पहले निगम द्धारा कुछ जगह की दुकानों की नीलामी कराई गई थी। बोली लगने के 7 साल बाद प्रीमियम की राशि जमा नहीं हुई। निगम ने संबंधित बोलिकर्ताओं को नोटिस भेज कर नीलामी रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया, जबकि मयूर भोजानी का कहना है कि 7 साल पहले उसने अपने पार्टनर के लिए निगम की दुकानों की बोली लगाई थी। निगम द्वारा दुकानों का प्रीमियम देने के बाद भी रकम नहीं लिया जा रहा और दुकानों की नीलामी रद्द कर दी गई, जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया था।

Related Articles

Back to top button