रायपुर

Raipur: आंवला नवमी पर विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर हजारों की संख्या में महिलाएँ जुटीं, सुहागन महिलाओं को भेंट किया श्रृंगार का सामान

रायपुर। (Raipur) संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाया गया, जहाँ हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं महिला आयोग की अध्यक्ष भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस आयोजन में सम्मिलित हुए। विधायक विकास उपाध्याय एवं उनकी पत्नि संजना उपाध्याय सभी सुहागन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट कर पूरे विधि विधान के साथ हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले प्रचलित इस नवमी को पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया।

Raipur: वन मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन में अधिकारी, वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन के मामले में कड़ी कार्यवाही: जेसीबी, ट्रैक्टर जब्त

(Raipur) विधायक विकास उपाध्याय की आस्था धार्मिक आयोजनों पर विशेष रूप से रहती है। वे इस तरह के किसी मौके का चूक नहीं करते। इसी क्रम में आज आंवला नवमी का पर्व उनके निवास स्थान पर मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का आयोजन जगह-जगह किया जाता है। (Raipur) मान्यता यह भी है कि इस दिन से त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व है। विधायक विकास उपाध्याय की पत्नि श्रीमती संजना उपाध्याय जो लगातार उपस्थित महिलाओं का स्वागत कर इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही थी, ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष में निवास करते हैं। यही वजह है कि आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। इससे सुहागन महिलाओं को अखण्ड सौभाग्य, आरोग्य, संतान प्राप्ति और सुख वृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आंवला प्रिय फल है इसलिए सभी महिलाओं को आज श्रृंगार के साथ-साथ आंवला का फल भी वितरित किया गया।

Chhattisgarh: धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल,पिछले वर्ष की तुलना में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि, 607 ट्रेक्टरों और 11 हजार 313 दुपहिया वाहनों की बिक्री

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज के आंवला नवमी के आयोजन में क्षेत्र की पाँच हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने शिरकत की। वहीं राज्यसभा महिला सांसद द्वय फूलो देवी नेताम एवं श्रीमती छाया वर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, पर्यटन विभाग की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा साहू, क्षेत्र की महिला पार्षद दिलेश्वरी अन्नू राम साहू एवं श्रीमती मंजू वारेन्द्र साहू सहित छाया पार्षद आरती उपाध्याय एवं अन्नू दाऊलाल साहू भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर आंवला नवमी की परंपरा को जीवंत रखने क्षेत्र की महिलाओं के साथ परंपरा का निर्वहन किया। विधायक विकास उपाध्याय आयोजन में उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी कर रखी थी, जो सुबह 11ः00 बजे से लेकर शाम तक चलते रहा। इसके पूर्व प्रांगण पर स्थित आंवला वृक्ष के नीचे सभी महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की, जिसमें हल्दी, कुमकुम आदि से पूजा कर आंवला वृक्ष पर कच्चा दूध अर्पित किया गया। महिलाएँ आवंले के पेड़ की परिक्रमा कर आठ बार मौली धागा भी लपेट कर पूरे विधि विधान के साथ व्रत कथा पढ़ीं। यह सिलसिला विधायक निवास पर आज सुबह से शाम तक जारी रहा।

Related Articles

Back to top button