छत्तीसगढ़राजनीति

धरमलाल कौशिक को Replace कर नारायण चंदेल बने नेता प्रतिपक्ष, क्या बीजेपी की 2023 की तैयारी?.. जानिए कांग्रेस ने क्या कहा

रायपुर. एक बार फिर भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। अब नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को नया नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। विधायक दल की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम विधायक गण मौजूद रहे ।

देखा जाए तो हाल में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में भी बड़ा फेरबदल हुआ. विष्णु देव साय की जगह अब प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव संभाल रहे हैं. मिशन 2023 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. क्या यह बदलाव मिशन 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना जादू चला पाएगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। ..

नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की राजनीतिक कैरियर पर एक नजर
जांजगीर-चांपा से तीसरी बार के विधायक नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के नए नेता निर्वाचित हुए हैं। 19 अप्रैल 1965 को जांजगीर जिला के नैला में जन्मे चंदेल का व्यवसाय कृषि का है। 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। चंदेल 1994 से 1998 तक मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

सन् 2000 में जिला महामंत्री, 2001 से 2002 तक विधानसभा के कई समितियों के सदस्य, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, 2002 से 2004 तक विधानसभा समिति के सदस्य रहे। 2007 से 2008 तक छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, 2009 से 2010 तक सभापति सरकारी उपक्रम समिति सहित कई समितियों के सदस्य रहे। उसके उपरांत 2010 से 2011 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। सन् 2011 से 2014 तक विशेष आमंत्रित सदस्य। 2019 से अब तक विधानसभा के कई समितियों के सदस्य हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मोतीलाल देवांगन को किया पराजित

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक यात्रा की शुरूआत करने वाले नारायण चंदेल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मोतीलाल देवांगन को पराजित किया था। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंदेल अब विधानसभा में 6वें नेता प्रतिपक्ष होंगे।

कांग्रेस ने कहा पिछले 4 सालों में भाजपा की साख समाप्त हो गई है.नारायण चंदेल बलि का बकरा बनाए जा रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर टिप्पणी की है कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में अपना विश्वास खो बैठी है। पिछले 15 सालों में उन्होंने कुशासन और भ्रष्टाचार किया। उससे जनता ऊब चुकी है । छत्तीसगढ़ की जनता ने एक चौथाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई.

भारतीय जनता पार्टी का जनाधार हो रहा कम

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी का जनाधार कम होते जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए, नेता प्रतिपक्ष पिछले 4 सालों में दो बार बदले गए । अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की साख जनता के बीच समाप्त हो गई है। नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भाजपा ने बलि का बकरा बनाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button