मुंगेली

Mungeli: “किसान न्याय योजना” किसानों के साथ अन्याय, अन्याय एवं समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


गुड्डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) किसान न्याय योजना” के नाम पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय एवं समस्याओं को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन महाराणा प्रताप चौक पड़ाव में किया गया। समापन पर राज्यपाल के नाम अति कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।

(Mungeli) इस अवसर पर पूर्व विधायक चोवादास खाण्डेकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसान के प्रति उदासीन रवैया को लेकर बहुत ज्यादा दुखी है,ना तो धान का बोनस सही समय पर मिल पा रहा है, ना तो धान की खरीदी हो पा रही है ऊपर से खाद बिक्री के नाम पर भी सिर्फ लूट खसोट मचा रखा गया है।

BJP के खाद आंदोलन को जनता ने और किसानों ने किया खारिज, किसान विरोधी चरित्र को बखूबी समझता है छत्तीसगढ़: शैलेश नितिन त्रिवेदी

(Mungeli) संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीकांत पाण्डेय ने तथा आभार नंद कुमार सिंह ठाकुर ने किया। इसके पश्चात रैली की शक्ल में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच कर अतिरिक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Related Articles

Back to top button