Budget 2025: बजट भाषण शुरू हुआ, बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना, देखिए बजट से जुड़ी जरूरी बातें

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं।
कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा
सरकार की ओर से कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की आमदनी बढ़ाने को मदद मिलेगी।
सतत मछली पकड़ने को बढ़ावा दिया जाएगा।
मत्स्य उद्योग में भारत दूसरे नंबर पर है। समुद्री खाद्य का मूल्य 60 हजार करोड़ है। अंडमान निकोबार पर विशेष ध्यान देते हुए सतत मछली पकड़ने को बढ़ावा देगी।
राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन
राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन शुरू होगा। इसके तहत बीजों की 100 से अधिक किस्मों को उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना होगी
बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना होगी। यह बोर्ड मखाना किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगा।
किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू होंगे
सब्जियों का उपयोग बढ़ रहा है। किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सहकारी समीतियां बनेहगी
दलहन में आत्मनिरता पर फोकस- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
किसानों के पास और उपजाने का सामर्थ्य है। किसानों ने फसल उत्पागन बढाया और सरकार ने खरीद में मदद की। हमारी सरकार अब तूर, उरद आदि पर फोकस करेगी।