Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मुंगेली

Mungeli: घर में रखा था अवैध लकड़ियों का खेप, पुलिस ने दी दबिश, फिर….

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) वन विभाग लोरमी ने अवैध लकड़ियों की खेप को बरामद किया है। लकड़ियों को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

लोरमी वन परिक्षेत्र के रेंजर निखिल पैकरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अर्जुन भट्ट ग्राम रानीडेरा के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया। जिसके बाद दलबल के साथ आरोपी के घर छानबीन की गई। जहां 77 नग हल्दू की इमारती लकड़ियों के चिरान जप्त किये गए। वहीं लकड़ियों को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 By Election: मरवाही उपचुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, पार्टी के 3 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, सामने आया अमित जोगी का रिएक्शन

(Mungeli)रेंजर निखिल पैकरा ने बताया कि जप्त लकड़ियों की कीमत शासकीय दर से ज्यादा नहीं है। जिसके खिलाफ कोई अन्य कार्यवाही ना कर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।(Mungeli) अगर आरोपी जुर्माने की राशि नही भरता  तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button