StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

मौनी रॉय-सूरज फिर इंस्टाग्राम पर साथ, अलगाव के बाद किया फॉलो

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अलग होने की खबरों के बीच दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, लेकिन अब दोनों ने फिर से एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, गुरुवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। साथ ही मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी।

हालांकि, अब दोनों का फिर से एक-दूसरे को फॉलो करना फैंस के बीच नई उम्मीद जगा रहा है। मौनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी शादी और सूरज के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें मौजूद हैं। वहीं सूरज के प्रोफाइल पर भी मौनी से जुड़ी एक तस्वीर दिखाई दे रही है।

अपने बयान में दोनों ने यह भी कहा था कि वे अलग होने के बावजूद अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। ऐसे में इंस्टाग्राम पर दोबारा जुड़ना उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में हुई थी। करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का एजुकेशनल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button