StateNewsदेश - विदेश

मेटा के नए स्मार्ट ग्लास लॉन्च, घर में मिलेगा IMAX जैसा एक्सपीरियंस

मुंबई। मेटा ने 23 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में स्मार्ट ग्लास और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस की नई रेंज पेश की है। कंपनी का दावा है कि नए डिवाइस के जरिए यूजर्स घर बैठे बड़े पर्दे जैसा सिनेमाई अनुभव ले सकेंगे। इसके साथ ही म्यूजिक सुनने, कॉल करने, शॉपिंग, टिकट और अपॉइंटमेंट बुक करने जैसे काम भी आवाज के जरिए किए जा सकेंगे।

मेटा ने रे-बैन मेटा ऑडियो AI ग्लास लॉन्च किया है, जिसमें कैमरा नहीं दिया गया है। इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर हैं, जिनके जरिए म्यूजिक, कॉलिंग और Meta AI का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैमरा नहीं होने से प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं को कम करने की कोशिश की गई है।

9 घंटे की बैटरी वाला नया रे-बैन

कंपनी ने रे-बैन मेटा जेन 3 भी पेश किया है। इसमें कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी करीब 9 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

100 ग्राम का VR ग्लास, 5K डिस्प्ले

मेटा ने करीब 100 ग्राम वजन वाला VR ग्लास भी पेश किया है। इसमें 5K डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर टेक्स्ट और वर्चुअल कंटेंट साफ दिखाई देगा। यूजर्स 3D में बड़े स्क्रीन जैसा सिनेमा अनुभव ले सकेंगे। करीब 3 घंटे की बैटरी वाले इस डिवाइस को कंप्यूटर या मैक से कनेक्ट कर कई वर्चुअल विंडो पर काम किया जा सकता है। बैटरी और प्रोसेसर अलग 300 ग्राम के डिवाइस में दिए गए हैं।

बोलकर होगी शॉपिंग और बुकिंग

मेटा ने अपने Muse AI असिस्टेंट को स्मार्ट ग्लास से जोड़ा है। यूजर आवाज के जरिए टिकट, डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, सैलून बुकिंग, अलार्म, रिमाइंडर और मैसेज जैसे काम कर सकेंगे। कंपनी ने Muse AI के लिए Meta Charm नाम का छोटा गैजेट भी पेश किया है, जिसमें 2 इंच की टचस्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी है। इसकी बिक्री दिसंबर तक शुरू होने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button