StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे, सुनीता बोलीं- इंसान धोखा देते हैं

मुंबई। गणपति उत्सव के दौरान अभिनेता गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा या कोमल रानी का कोई नाम नहीं लिया है।

दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू डॉग विंटर के साथ नजर आईं। बातचीत में उन्होंने इंसानों और जानवरों के बीच प्यार को लेकर अपनी राय रखी। सुनीता ने कहा कि इंसानों को कितना भी प्यार कर लो, उसका कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि वे धोखा देते हैं। उन्होंने अपने डॉग की तारीफ करते हुए कहा कि जानवर प्यार के मामले में इंसानों से बेहतर होते हैं।

सुनीता ने कहा, “इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं।” उन्होंने आगे बताया कि उनका डॉग विंटर हमेशा उनके साथ रहता है और उन्हें छोड़ने तक आता है। सुनीता ने उसे प्यार से ‘बेटा’ भी कहा।

कोमल रानी के साथ नजर आए गोविंदा

गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए। दोनों के साथ होने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा तेज हो गई।

हालांकि, सुनीता आहूजा के बयान को गोविंदा और कोमल रानी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। उनका बयान किस संदर्भ में था, यह भी उन्होंने नहीं बताया। ऐसे में उनके बयान और गोविंदा की कोमल के साथ मौजूदगी के बीच सीधे तौर पर कोई संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button