Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

BMW कार शोरूम में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली 40 महंगी गाड़ियां, किसी के हताहत की सूचना नहीं

मुंबई। आगजनी में कम से कम 40 BMW कारें जलकर स्वाहा हो गई। आग नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में में लगी थी। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग मंगलवार की सुबह 5.30 बजे के करीब BMW के एक शोरूम में लगी है। वहां पार्क की गई महंगी कारें जलकर स्वाहा हो गई।

National: ब्याज दरों में ज्यादा बदलाव नहीं, UPI पर भी RBI ने लिया बड़ा फैसला, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच रिजर्व बैंक का ऐलान

उन्होंने बताया कि करीब 40-45 BMW कारें आग में बुरी तरह जल गई थीं। उन्होंने बताया कि इस भयंकर आग पर दोपहर करीब 1 बजे काबू पाया जा सका। करीब 10 फायर इंजनों ने इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत की है। बहरहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button