बिज़नेस (Business)

नए साल के पहले दिन लाल निशान पर खुला बाजार

मुंबई। बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 123.41 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 72,113.91 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 25.85 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 21706 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

एनएसई ने 1 जनवरी के लिए हिंदुस्तान कॉपर को अपनी एफएंड ओ प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। बताते दें F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है। जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

प्री-ओपनिंग में बाजार में फ्लैट शुरुआत
प्री-ओपनिंग में बाजार में फ्लैट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 30 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 72,285.61 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 25.00 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 21756.40 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

कैसा रहेगा आज का बाजार

साल 2024 के पहले दिन यानी नए साल के पहले दिन ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की नरमी रही थी। आज नए साल के मौके पर दुनियाभर के बाजारों में छुट्टी है। इस बीच अमेरिका क्रूड के रिकॉर्ड प्रोडक्शन से लगातार तीसरे दिन क्रूड का भाव गिरा है। क्रूड का भाव 77 डॉलर पहुंचा है। 2023 में क्रूड 10% फिसला है। 2020 के बाद पहली गिरावट आई है।ॉ

Related Articles

Back to top button