देश - विदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मेमोरियल को लेकर परिवार से की चर्चा, परिवार ने दिए कुछ विकल्प

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मेमोरियल को लेकर सरकार ने उनके परिवार से चर्चा की है। उनके परिवार को कुछ विकल्प भी दिए गए हैं, जिसमें स्मृति स्थल का भी विकल्प है। हालांकि इसके लिए ट्रस्ट बनाना जरूरी है।

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। सिंह ने देश के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान मॉरीशस समेत कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ था।

Related Articles

Back to top button