StateNewsदेश - विदेश

राजधानी में लाठी-रॉड से पीटकर हत्या: सुबह 5 बजे दो आरोपियों ने किया हमला; बचाने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड को भी धमकाया

दिल्ली। दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति की लाठी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी और हमलावर कौन थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना के समय पास की एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर मौजूद था। गार्ड के मुताबिक, सुबह के समय दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने एक व्यक्ति के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर गार्ड ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

गार्ड ने बताया कि जब उसने व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकी दी। इसके बाद दोनों ने लाठी और रॉड से व्यक्ति पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button