मुंगेली

Lockdown: अब ये जिला हुआ लॉक, कलेक्टर ने लिया फैसला, जनप्रतिनिधि और व्यापारी कर चुके थे मांग

मुंगेली। (Lockdown) छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इधर भारी दबाव के बाद मुंगेली कलेक्टर ने क्षेत्र में लॉकडाउन का ऐलान किया है। 14 अप्रैल से 21 अप्रैल यानी कि 7 दिन तक जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। लॉकडाउन में सब्जी विक्रेताओं को सुबह और शाम इस बंद से छूट दी गई है। वहीं शादी  में 50 तो अंतिम संस्कार में 10 लोग को शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है। इमरजेंसी सेवाओं को इस बंद से छूट दी गई है।

CamScanner-04-11-2021-20.31.231

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ के कई जिलो में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। बिलासपुर, सरगुजा, बलरामपुर इत्यादि जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। वहीं राजनांदगांव, रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन है। इस बार संक्रमण के बेकाबू रफ्तार को देखते हुए लॉकडाउन काफी सख्त है। कई जिलों में इमरजेंसी सेवाओं पर पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी सेवाएं बंद हैं।

Related Articles

Back to top button