StateNewsखेलदेश - विदेश

एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत को 2 मेडल, मनु-प्रिंस की जोड़ी ने रचा इतिहास

नागोया। एशियन गेम्स के 12वें दिन गुरुवार को भारत की झोली में दो और मेडल आए। भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल की जोड़ी ने पुरुष स्किफ इवेंट में सिल्वर हासिल किया। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 62 हो गई है। इनमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है।

सेलिंग में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने 9 रेस के बाद कुल 23 अंक हासिल किए और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन ने गोल्ड और हांगकांग ने ब्रॉन्ज जीता। यह एशियन गेम्स 2026 में सेलिंग में भारत का पहला मेडल है।

स्क्वॉश में महिला टीम को ब्रॉन्ज

महिला स्क्वॉश टीम को सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ हार के बाद ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। मुकाबले में तन्वी खन्ना ने ली का यी को 3-1 से हराकर भारत की वापसी कराई। इससे पहले अनाहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। निर्णायक मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिल सकी।

नीतेश फाइनल में, कुश्ती में मेडल पक्का

पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग में नीतेश सिवाच ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में हांगझोउ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराया। इससे भारत का कुश्ती में एक मेडल पक्का हो गया है। फाइनल मुकाबला गुरुवार को ही होगा।

महिला 62 किग्रा वर्ग में मानसी अहलावत सेमीफाइनल में जापान की नोनोका ओजाकी से 0-6 से हार गईं। अब वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। वहीं जूडो में इनुंगनबी टाखेल्लामबम ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पहुंच गई हैं। शूटिंग में अनिश भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाई है।

Related Articles

Back to top button