छत्तीसगढ़जिलेबलरामपुरराजनीति

नंद कुमार साय अध्यक्ष बनेंगे या नहीं पार्टी हाईकमान के हाथ में, सीएम का बयान 

बलरामपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को विधायक बृहस्पति सिंह के बेटे के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने नव युगल जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर सवाल पूछा। जिसका सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि नंदकुमार साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही थी। नंद कुमार साय अध्यक्ष बनेंगे या नहीं पार्टी हाईकमान के हाथ में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदकुमार साय अभी पार्टी में आए हैं। 

बुधवार को मुख्यमंत्री बघेल के साथ साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत , संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज विधायक बृहस्पति सिंह के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में सामिल हुए।  मुख्यमंत्री भुपेश बघेल यहाँ से लगभग 4 बजे   रायपुर के लिए प्रस्थान किए।

Related Articles

Back to top button