Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: इन धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, एसडीएम ने किया 68 क्विंटल धान जप्त

विनोद साहू@कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव ने आज कांकेर तहसील के ग्राम धनेलीकन्हार और तेलावट का धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम तेलावट के व्यापारी क्रांतिलाल साहू के गोदाम से 28 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र धनेलहीकन्हार के निरीक्षण के दौरान सूचना मिलते ही संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए व्यापारी भेदन सेन के पास से मंडी एक्ट के तहत 40 क्विंटल धान जप्त किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक पूजा थेर और हस्तिना राणा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button