Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: आखिर प्यार की हुई जीत, दुल्हे को मंगलसूत्र लौटाया, प्रेमी के सामने ढाल बनकर खड़ी हुई प्रेमिका, हाथ पकड़कर घर के लिए रवाना

कांकेर। कहते है जब प्यार सच्चा हो तो जीत भी प्रेम की होती है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देखने को मिला। दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। देर शाम दुल्हा अपने रिश्तेदार और इधर लड़की के परिजन भी कांकेर थाने पहुंच गए। काफी देर तक थाने के बाहर फैमिली ड्रामा चला। पुलिस ने पहले प्रेमी का मामला खत्म कर उसे थाने से बाहर भेज दिया। इसी दौरान दुल्हन ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। इस पर मां ने अनुमति दे दी। दुल्हन प्रेमी को तलाशते हुए थाने से बाहर आई, तो देखा कि दूल्हे के रिश्तेदारों ने उसे घेर रखा है।

प्रेमी को लेकर घर के लिए रवाना हुई दुल्हन

इससे पहले प्रेमी संग कुछ अनहोनी होती प्रेमिका उसकी ढाल बनकर सामने आ गई। आरती ने कहा कि विकास के साथ कुछ भी होगा, तो वह किसी को नहीं छोड़ेगी। प्रेमिका के तेवर देखकर सभी पीछे हट गए। आखिर में दूल्हे ने कहा, जा तूझे 8 बार माफ कर चुका हूं। अब एक बार और माफ किया। इसके बाद आरती ने उसका मंगलसूत्र दूल्हे को लौटा दिया और विकास का हाथ पकड़कर घर के लिए रवाना हो गई।

अब जल्द घर में बजेगी शहनाई

आरती और विकास अब अपने घर में हैं। विकास ने कहा उसके परिजनों ने भी दोनों को स्वीकार कर लिया है। अब शादी की तैयारी चल रही है। जल्द ही दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने पर कोर्ट में या फिर आर्य समाज में शादी की जाएगी। परिवार के लोग भी शादी के बाद आरती के आगे पढ़ने सहमत हैं।

UP चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही अखिलेश यादव ने कहा- विकास ही विचारधारा बने

जानिए क्या है पूरा मामला

काफी लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा था। परिजन विकास से शादी के लिए तैयार नहीं हुए थे। उन्होंने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी। दोनों की शादी 6 फरवरी को हुई। पति के साथ आरती विदा हुई, लेकिन राजनांदगांव के मानपुर क्षेत्र से प्रेमी विकास संग फरार हो गई। अगले दिन 7 फरवरी को कांकेर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मंगलवार को दिनभर थाने में ड्रामा चलता रहा। फिर लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button