Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायपुर

AICC महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का डिब्रूगढ़ में भव्य स्वागत, सह प्रभारी विकास उपाध्याय पहले से ही सम्भाले हुए हैं मोर्चा

रायपुर। (AICC) असम में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं, इसी सिलसिले में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह आज डिब्रूगढ़ पहुँचे, जिनका असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने AICC सचिव एवं सह-प्रभारी विकास उपाध्याय के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया। असम में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली हैं। AICC सचिव विकास उपाध्याय पहले से ही असम में मोर्चा संभाले हुए हैं।

असम में होने वाले उपचुनाव को लेकर AICC सचिव एवं सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि चुनावी रणनीति तैयार करने असम प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह आज डिब्रूगढ़ पहुँचे हैं। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा हैं और कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। असम प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह यहाँ क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आगामी उपचुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

Arrest: राजधानी में 7 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने खंगाले 100 से अधिक CCTV कैमरे, तब जाकर 36 घंटे बाद मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

ज्ञात हो कि AICC सचिव एवं असम के सहप्रभारी विकास उपाध्याय उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पहले से ही असम में मौजूद हैं और लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश में सत्ता हासिल करने के लिए तोड़-मरोड़ के सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिसके चलते उपचुनाव की स्थितियां निर्मित हो रही हैं, लोकतंत्र का मजाक बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी को इस बार असम की जनता सबक अवश्य सिखाएगी।

Related Articles

Back to top button