गरियाबंद अश्लील डांस केस: निलंबित SDM तुलसीदास मरकाम को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, सरकार से मांगा जवाब

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किए गए मैनपुर SDM तुलसीदास मरकाम को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। इस मामले में SDM ने निलंबन आदेश को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका कहना है कि कमिश्नर ने बिना उनका पक्ष सुने सीधे कार्रवाई कर दी, जबकि वे राज्य सरकार के अधीन अधिकारी हैं।
हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को सुनवाई करते हुए निलंबन आदेश पर अंतरिम राहत दी और राज्य सरकार को 10 दिन के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की गई है। अंतरिम राहत के बाद 30 जनवरी को SDM तुलसीदास मरकाम ने मैनपुर अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार भी संभाल लिया।
दरअसल, उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा आयोजन की अनुमति 29 दिसंबर 2025 को SDM से ली गई थी। कार्यक्रम में डांसर्स के अश्लील प्रदर्शन और वीडियो में SDM के पैसे लुटाने व वीडियो बनाने के आरोप सामने आए थे। इसके बाद कमिश्नर ने 16 जनवरी को उन्हें सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने आयोजन समिति के 14 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।





