बिलासपुर

Corona की बाढ़, शहर में आज मिले इतने नए केस, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Corona) बिलासपुर जिले में शनिवार को कोविड-19 संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की मिली। जिले में शनिवार को मिले 139 संक्रमितों में से 125 महिलाएं, लड़कियां व बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। वही पुरुष केवल 14 ही हैं। महिलाओं, बच्चों और लड़कियों में बढ़ता कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से अब तक मिले आंकड़ों में जिले में 3280 गृहणियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिनमें बिलासपुर शहर से 2516 है।

(Corona)  वहीं शनिवार को इन्ही आंकड़ों में बढ़ोतरी ने चिंता को बढ़ा दिया है। घर से अमूमन कम बाहर निकलने वाली गृहणियों में कोरोना के प्रकोप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, संक्रमण से बचाव की रणनीति में बदलाव कितना आवश्यक है।

Raipur: विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे पीएल पुनिया, कई विषयों पर हुई चर्चा

(Corona) जिले में अब तक 9855 व्यक्ति कोविड-19 पोसिटिव निकले हैं जो कि काफी चिंताजनक है। हालांकि रिकवरी रेट भी जिले का काफी अच्छा है।

Related Articles

Back to top button