ChhattisgarhStateNewsदेश - विदेश

BREAKING: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर छत्तीसगढ़ के दवा कारोबारी से रंगदारी, फोन करके मीणा नाम के व्यक्ति ने मांगे पैसे

CGMSC घोटाले के आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के परिवार को फोन; कोतवाली थाने में FIR दर्ज, पुलिस ने मामला रखा संवेदनशील

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले म में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर व्यापारी के परिवार से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताने वाले व्यक्ति ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के परिवार को फोन कर धमकी दी। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की है।

शशांक चोपड़ा का नाम छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले से जुड़े मामले में सामने आया था। अब उनके परिवार को गैंगस्टर के नाम पर धमकी मिलने से कारोबारी और आपराधिक जगत में हलचल है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और परिवार पर रकम देने का दबाव बनाया।

संवेदनशील श्रेणी में दर्ज की FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इसकी वजह से केस से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने भी फिलहाल इस मामले में बयान देने से परहेज किया है।

फिरौती के लिए कॉल किस नंबर से आया, धमकी देने वाले की पहचान हुई है या नहीं और परिवार को किस तरह की धमकी दी गई, इन बिंदुओं पर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button