धमतरी

Dhamtari: प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पार्षद विजय मोटवानी को मिली जिले की कमान

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। धमतरी जिले की कमान पार्षद विजय मोटवानी को दी गई है। नाम की घोषणा होते ही बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है।

(Dhamtari) प्रदेश भाजपा द्वारा अलग-अलग प्रकोष्ठ की घोषणा की जा रही है। पिछले दिनों महिला मोर्चा की घोषणा के बाद मंगलवार को युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जिसमें धमतरी भाजयुमो का अध्यक्ष विजय मोटवानी को बनाया गया है। (Dhamtari) विजय वर्तमान में भाजयुमो के कोषाध्यक्ष व आमापारा वार्ड के पार्षद हैं। वार्ड और राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका देखी जा सकती है। घोषणा होते ही लगातार बधाइयां मिल रही है।

प्रदेश कार्यसमिति में जिले से 4 लोगों को शामिल किया गया है। शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल में कीर्तन मीनपाल, प्रदेश कार्यसमिति में निखिल साहू, जय हिंदूजा,श्वेता गजपाल और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य में महावीर चोपड़ा को लिया गया है। ज्ञात हो कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष के लिए शहर और ग्रामीण दोनों जगह से कई दावेदार सामने आए थे। पिछले दिनों धमतरी में प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के रोड शो में विजय मोटवानी साथ में ही दिखाई दिए थे तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यहां की कमान मिल सकती है।अब देखना होगा कि सत्ताधारी कांग्रेस के विपक्ष के रूप में भाजयुमो के युवाओं को धमतरी में कितना सक्रिय रख पाते हैं।

युवा जय हिंदूजा को प्रदेश कार्यसमिति में लिया गया है। 18 वर्ष की उम्र में सक्रिय राजनीति में आए हिंदुजा वर्तमान में भाजयुमो के जिला सोशल मीडिया प्रभारी हैं। इसके पहले वे बजरंग दल और धर्म सेना में भी लगातार जुड़े रहे हैं।

Related Articles

Back to top button