ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

चरोदा में पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपए कैश जब्त, चैंबर बनाकर छिपाए थे नोटों के बंडल; रायपुर से उत्तर प्रदेश ले जाने की थी तैयारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 चरोदा में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपए कैश पकड़ा है। नोटों के बंडल वाहन में विशेष चैंबर बनाकर छिपाए गए थे। कैश रायपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि अभनपुर से बड़ी मात्रा में कैश पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस को देखकर चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ गया।

इसके बाद पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। टीम ने भिलाई-3 चरोदा के पास वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान पिकअप में बनाए गए विशेष चैंबर से नोटों के बंडल बरामद हुए। कैश की कुल रकम करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आयकर विभाग करेगा जांच

मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद रकम और आरोपियों से जुड़ी जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे उत्तर प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था।

फिलहाल कैश के वास्तविक स्रोत, लेन-देन की प्रकृति और रकम ले जाने के उद्देश्य का खुलासा नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।

देखे VIDEO

Related Articles

Back to top button