Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Crime: रिश्ते शर्मशार! पोती के साथ करता रहा दुष्कर्म…….जब पीड़िता हुई गर्भवती …..तो हुआ मामले का खुलासा

आनन्द कुमार@बलरामपुर। (Crime) जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमे एक 40 साल के बुजुर्ग ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता रिश्ते में आरोपी की पोती लगती है और जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को उसके साथ हुए अत्याचार का पता चला। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज इस मामले का खुलासा करते हुए राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रामनाथ ने छेरता पर्व के समय पीड़िता को अपने साथ घर ले गया था और उसे तम्बाखू खिलाने की बात कहते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी यहीं नही रुका इसके बाद भी वह समय पाकर बार बार मानसिक रूप से कमजोर युवती की आबरू लूट रहा था।

बार बार बलात्कार से पीड़िता 4 महीने की गर्भवती हो गई। तब परिजनों को इसका पता चला।परिजनों के संज्ञान में आने के बाद वो उसे थाना लेकर पहुंचे और पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button