छत्तीसगढ़

BJP: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

रायपुर। (BJP) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सरगुजा के अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार हो रहा है उससे हम सभी व्यथित हैं तथा इस विपत्ति काल में बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने के लिए कृतसंकल्पित है।(BJP कार्यकर्ताओं की शहादत जाया नहीं जाएगी, हम विचारधारा की लड़ाई निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएंगे।

(BJP) ममता दीदी,क्या बंगाल की जनता ने आपको सत्ता इसलिए सौंपी है कि आप गरीब जनता पर ऐसा अत्याचार करें ? क्या बंगाल में सिर्फ टीएमसी कार्यकर्ता रह सकते हैं?

लोकतंत्र में सरकार सारी जनता की होती हैं , केवल सत्तारूढ़ दल की नही ।पश्चिम बंगाल में यह कैसा लोकतंत्र है? सत्ताधारी पार्टी द्वारा किस तरह के राजनीतिक सहिषणुता?

हिंसक राजनीति बंद करो।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही दीदी ने भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिजन पर हिंसक हमला कर लोकतंत्र के मूल आधार की हत्या की है यह दर्शाता है कि तृणमूल कांग्रेस आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की जनता को कैसा राज देने वाली है।देश के किसी भी हिस्से में ऐसी हिंसा अकल्पनीय है।

मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।

ममता बनर्जी एवं टीएमसी के खूनी कार्यकर्ताओं के खिलाफ खिलाफ भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष श्री ललन‌ प्रताप सिंह , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरगुजा विश्व विजय सिंह तोमर के साथ सैकड़ों वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने घरों में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किए।

Related Articles

Back to top button