देश - विदेश

Corona Update: 73 दिन बाद 8 लाख के नीचे एक्टिव केस, 1587 मरीजों ने गंवाई जान

नई दिल्ली।  (Corona Update) देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62480 नए मामले मिले हैं। वहीं 88 हजार 997 संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  जबकि इलाज के दौरान 1587 संक्रमितों की जान चली गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 97 लाख 62 हजार 793  हो गई है।  जिसमें  से 7 लाख 98 हजार 656 एक्टिव मामला है।  (Corona Update) कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या देश में अब बढ़कर 2 करोड़ 85 लाख 80 हजार 647 पहुंच गई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख 83 हजार 490 हो गई है।

Related Articles

Back to top button