छत्तीसगढ़
Corona: थोड़ा हो जाए सतर्क! वैक्सीन लगवाने के बाद कलेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन लगवाते वक्त फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट

जांजगीर-चांपा। (Corona) अगर आप सोच रहे है कि वैक्सीन लगाने के बाद आप सुरक्षित है। तो आप सतर्क हो जाइए। जाजंगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
(Corona) कलेक्टर यशवंत कुमार ने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी। लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। (Corona) जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे पहले कलेक्टर यशवंत कुमार ने 8 फरवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। वैक्सीन लगवाते हुए उन्होंने फोटो पोस्ट की। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील भी की थी कि कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवायें।
इस फोटो को पोस्ट करने के बाद आज सुबह उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जो भी उनके संपर्क में आया हो, वो अपना टेस्ट जरूर करवा लें।