Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ग्वालियर

MP में दर्दनाक हादसा, तिरंगा फहराने से जुड़ी तैयारियों में जुटे थे कर्मचारी, निगम के तीन कर्मचारियों की मौत

ग्वालियर। (MP) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज नगर निगम के पुराने भवन पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम के तीन कर्मचारियों की दुर्घटनावश हाइड्रोलिक मशीन से गिरने के कारण मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुराने भवन पर कुछ कर्मचारी हाइड्रोलिक मशीन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने से जुड़ी तैयारियां कर रहे थे। वे इस मशीन की कैबिन में चढ़कर भवन के ऊपरी हिस्से पर कार्य कर रहे थे। तभी मशीन में कुछ गड़बड़ी हुयी और कैबिन में सवार तीन कर्मचारी गिर गए, जिससे उनक मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

Corona News: बीते 24 घंटे में मिले 38,667 नए मरीज, 478 मरीजों की मौत, पढ़िए स्वास्थ्य मंत्रालय की मेडिकल बुलेटिन

(MP) सूत्रों ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में प्रदीप राजौरिया, कुलदीप और विनोद शर्मा नाम के कर्मचारियों की मृत्यु हुयी है। एक अन्य के घायल होने की सूचना है।(MP)  ये सभी संविदा के आधार पर नगर निगम में कार्यरत थे।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button