छत्तीसगढ़जगदलपुर

कचरा वाहन में दंतेश्वरी माता के फोटो लगाने पर  विवाद, लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

मनोज जंगम@जगदलपुर। जिले में मां दंतेश्वरी की तस्वीर कचरा उठाने वाले वाहनों में लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है हाल ही में नगर निगम के द्वारा कचरा संग्रहण करने के लिए 9 ऑटो टिप्पर वाहन खरीदे गए थे। इन वाहनों में नगर निगम जगदलपुर का लोगों चस्पा कर दिया गया।

दरअसल जगदलपुर नगर निगम के लोगों में मां दंतेश्वरी की तस्वीर बस्तर दशहरा के रथ और दलपत सागर का शिव मंदिर अंकित है। नगर निगम के कर्मचारियों ने इसी लोगों को नई नवेली कचरा डंप करने वाली गाड़ियों में चिपका दिया गया। इसको लेकर शहर वासियों ने आक्रोश तो जताया ही साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर नगर निगम सरकार को घेरते हुए जान बूझकर मां दंतेश्वरी का अपमान करने और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

हालांकि विवाद के सामने आते ही नगर निगम ने लोगो को हटवा लिया है। महपौर सफीरा साहू ने कहा कि भूलवश किसी कर्मचारी द्वारा लोगों कचरा गाड़ी में लगवा दिया गया था। जो कि अनुचित है। जिसे अब हटा लिया गया है वही भाजपा के आरोप पर महापौर ने जगदलपुर के एयरपोर्ट का नाम कांग्रेस की राज्य सरकार ने मां दंतेश्वरी के नाम पर रख कर मां दंतेश्वरी को लेकर अपनी आस्था और जनभावनाओं का सदैव आदर किया है। आरोपों को लेकर महापौर ने कहा भाजपा सिर्फ ऐसे मुद्दों पर राजनीति करती है।

Related Articles

Back to top button